उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा : ग्लेशियर टूटने से BRO कैंप तबाह, 57 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका

देहरादून/चमोली | उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी भारी हिमपात के बीच चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्लेशियर खिसकने के कारण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) का कैंप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और 57 से अधिक मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, हालांकि अब तक दबे हुए मजदूरों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ सेना और आपदा प्रबंधन दल भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार मूसलधार बर्फबारी हो रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
.webp)
