1. Home
  2. राष्ट्रीय

Budget 2025: करदाताओं को बड़ी राहत, तो महिलाओं को भी मिली सौगात, जानें बजट में इनके लिए क्या रहा खास?

Budget 2025: करदाताओं को बड़ी राहत, तो महिलाओं को भी मिली सौगात, जानें बजट में इनके लिए क्या रहा खास?

Budget 2025: संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 (Budget 2025) पेश किया। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार का पहला पूर्ण बजट है। इसके साथ ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस बजट में महिलाओं के साथ करदाताओं, शिक्षा, किसानों और एमएसएमई के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को राहत मिलेगी। आइए जानते है कि बजट के पिटारे से महिलाओं को और बाकी वर्गों को क्या-क्या मिला।

महिलाओं के लिए बजट 2025 में क्या-क्या खास?

  • 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं और पहली बार उद्यमिता शुरू करने वालों के लिए नई योजना शुरू होगी।
  • इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन दिए जाएंगे।
  • इसमें स्टैंड-अप इंडिया योजना के अनुभवों को शामिल किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों को अधिक समर्थन मिल सके।

12 लाख तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स

सरकार ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही, नए टैक्स स्लैब और दरों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Budget 2025 : वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और किसानों को बड़ी राहत, जानें अबतक बजट के पिटारे से क्या-क्या निकला


शिक्षा और कौशल विकास के लिए बड़े ऐलान

  • युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग स्थापित किए जाएंगे।
  • ‘मेक फॉर इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहल के तहत उच्च शिक्षा और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाया जाएगा।
  • अगले 5 वर्षों में 75,000 अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा में नए अवसर मिलेंगे।
  • मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अगले वर्ष 10,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।

बजट 2025: किन वर्गों को होगा फायदा?

  • मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत मिलेगी।
  • महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं के तहत लोन और समर्थन मिलेगा।
  • छात्रों और युवाओं के लिए कौशल विकास और उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।
  • किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

बजट 2025 का प्रभाव

इस बजट में आर्थिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और कर राहत पर खास ध्यान दिया गया है। इससे न सिर्फ मध्यम वर्ग और महिला उद्यमियों को लाभ मिलेगा, बल्कि देश के युवाओं और किसानों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।