1. Home
  2. राष्ट्रीय

Budget Session 2025 : संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मां लक्ष्मी से की प्रार्थना, बताया कैसा होगा देश का बजट, क्या है प्लानिंग...

Budget Session 2025 : संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मां लक्ष्मी से की प्रार्थना,  बताया कैसा होगा देश का बजट, क्या है प्लानिंग...

Budget Session 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज संसद में बजट सत्र के शुभारंभ से पहले देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करते हुए देश के गरीब और मध्यम वर्ग के कल्याण की प्रार्थना की।

महालक्ष्मी से विशेष प्रार्थना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। हम सदियों से ऐसे शुभ अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आए हैं। मां लक्ष्मी हमें सफलता और बुद्धि प्रदान करती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर उनकी विशेष कृपा बनी रहे।"

Budget Session 2025 : संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मां लक्ष्मी से की प्रार्थना,  बताया कैसा होगा देश का बजट, क्या है प्लानिंग...

'2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य'

प्रधानमंत्री ने इस सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सत्र 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, "हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। मुझे तीसरी बार देश सेवा का अवसर मिला है और यह इस कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल मनाएगा, तब हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर चुके होंगे।"

मिशन मोड में सरकार का एजेंडा

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। "चाहे भौगोलिक, सामाजिक या आर्थिक क्षेत्र हो, हम हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म—इन तीन स्तंभों के जरिए हम तेज विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।"

'विदेशी चिंगारी' पर बड़ा बयान

पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले देश में अशांति फैलाने की कोशिशों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार कोई "विदेशी चिंगारी" नहीं देखी गई। उन्होंने कहा, "शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला बजट सत्र है, जिसमें किसी विदेशी ताकत ने हस्तक्षेप की कोशिश नहीं की। पहले कई बार ऐसे प्रयास हुए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जो देश के लिए एक सकारात्मक संकेत है।"

प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन से साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार आर्थिक सुधारों और विकास की दिशा में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रही है। अब सभी की नजरें केंद्रीय बजट 2025 पर टिकी हैं, जो देश की भावी आर्थिक नीतियों का खाका पेश करेगा।