1. Home
  2. राष्ट्रीय

Chhattisgarh : 3 साल की बच्ची से 13 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया

Rape

Chhattisgarh  News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन साल की एक मासूम बच्ची से 13 साल के नाबालिग बच्चे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने 13 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया है।

खेलने गई थी बच्ची 

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शहर के पंडरी थाना क्षेत्र से 3 वर्षीय मासूम से उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को बच्ची पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर खेलने गई थी। आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसका यौन शोषण किया। उनके अनुसार, जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

मेडिकल जांच में बच्ची की हालत सामान्य

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पीड़िता को तुरंत चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और जांच की प्रक्रिया जारी है।

नाबालिग आरोपी को सुधार गृह में भेजा गया

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच चल रही है।

बता दें कि इसी महीने की 6 तारीख को दुर्ग जिले में भी एक 6 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना सामने आई थी। इस जघन्य वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।