बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर CM आतिशी हुईं भावुक, कहा- मेरे बुजुर्ग पिता को गालियां देना...

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर भावुक हो गईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता एक शिक्षक हैं, जिन्होंने दिल्ली के गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के हजारों बच्चों को शिक्षा दी। आज वे 80 साल के हो चुके हैं और बुरी तरह से बीमार हैं, जिसके कारण वे बिना सहारे के चलने में असमर्थ हैं।
आतिशी ने कहा, "इतनी घटिया राजनीति देखने की कभी उम्मीद नहीं थी। रमेश बिधूड़ी, जो खुद दक्षिण दिल्ली से दस बार सांसद रह चुके हैं, को कालकाजी के लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया है। वे यह भी साबित करें कि उनके दस साल के काम के मुकाबले मेरे पांच साल के विधायक के काम में कोई अंतर था।"
"रमेश बिधूड़ी गालियों के जरिए वोट मांग रहे हैं"
आतिशी ने आगे कहा, "वो कहते हैं कि अगर मैंने एक सड़क बनवाई तो मैंने दस बनाई हैं। अगर मैंने 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए तो मैंने 1000 लगाए हैं। अगर मैंने 1000 लाइट्स लगवाईं, तो मैंने 5000 लाइट्स लगाईं। लेकिन वह मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं। यह बेहद दुख की बात है।"
भावुक सीएम आतिशी ने व्यक्त किया दुख
सीएम आतिशी की यह टिप्पणी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आई, जब उनसे रमेश बिधूड़ी के बयान पर सवाल किया गया। आम आदमी पार्टी की नेता और मुख्यमंत्री आतिशी को इस तरह इमोशनल होते हुए पहले कभी नहीं देखा गया।
दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री @AtishiAAP जी के ये आंसू BJP वालों को भारी पड़ेंगे🔥
— AAP (@AamAadmiParty) January 6, 2025
👉 BJP के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने आतिशी जी और उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है
👉 बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह आतिशी जी के बुजुर्ग पिताजी को गालियां… pic.twitter.com/tMWxRP8u4G
रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
बीजेपी के कालकाजी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने 5 जनवरी को रोहिणी में बीजेपी की परिवर्तन रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे आम आदमी पार्टी ने तुरंत आलोचना की थी।
.webp)
