1. Home
  2. राष्ट्रीय

DA Hike : दशहरे से पहले मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफा, इतने फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

PM Modi

त्योहारों के मौसम में केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों, पेंशनर्स और किसानों के लिए खुशखबरी दी है। दिवाली से ठीक पहले सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके साथ ही रबी फसलों का MSP बढ़ाने और 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा

  • 1 जुलाई 2025 से लागू हुई इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है।

  • कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा।

  • इस फैसले से करीब 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

  • यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत इस साल की दूसरी वृद्धि है और माना जा रहा है कि यह अंतिम भी हो सकती है।

  • इनमें से 20 विद्यालय उन जिलों में खुलेंगे जहां अभी तक कोई केवी नहीं है।

  • 14 विद्यालय आकांक्षी जिलों में, 4 नक्सल प्रभावित जिलों में और 5 नॉर्थ-ईस्ट व पहाड़ी इलाकों में स्थापित होंगे।

  • इससे लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।​​​​​​

किसानों के लिए खुशखबरी – MSP बढ़ा

  • सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है।

  • 2026-27 सीजन में अनुमानित खरीद 297 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।

  • इस पर किसानों को 84,263 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

  • इसका सीधा फायदा देशभर के लाखों किसानों को होगा।

57 नए केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी

  • कैबिनेट ने देशभर में 57 नए केवी (Kendriya Vidyalaya) खोलने की अनुमति दी है।