1. Home
  2. राष्ट्रीय

Davos 2025: भारत को 20 लाख करोड़ के निवेश और 16 लाख नौकरियों का तोहफा

Davos 2025: भारत को 20 लाख करोड़ के निवेश और 16 लाख नौकरियों का तोहफा

Davos 2025 : विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2025 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे 16 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

इस साल भारत ने बैठक में दो पैवेलियन स्थापित किए और 100 से अधिक सीईओ और उद्योग जगत के नेताओं के साथ निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। महाराष्ट्र ने 15.70 लाख करोड़ रुपये के 61 समझौते किए, जबकि तेलंगाना ने डेटा सेंटर और हरित ऊर्जा क्षेत्र में 1.79 लाख करोड़ रुपये के 20 समझौते हासिल किए।

बैठक में उत्तर प्रदेश ने अपनी 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के विजन को पेश किया। वैश्विक कंपनियों ने भारतीय बाजार में पेय पदार्थ, एफएमसीजी, हरित ऊर्जा, और उन्नत तकनीकों में निवेश की रुचि दिखाई।

इस बार WEF में 130 देशों के 3,000 से अधिक वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया और जलवायु, राजनीति, अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर 500 से अधिक सत्रों में चर्चा की। अगली बैठक 19-23 जनवरी 2026 को दावोस में होगी।