हमने भीड़ का अंदाज़ा लगाया था, लेकिन…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर बोले DCP रेलवे KPS मल्होत्रा

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुए भीषण हादसे में भगदड़ के चलते 18 लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना ने रेलवे प्रशासन की कमियों और सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को बेनकाब कर दिया है। रघटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। वहीं इस पर डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा का बयान सामने आया है।
रेलवे तथ्यों की जांच करेगा: DCP रेलवे KPS मल्होत्रा
वहीं इस घटना पर DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा, "…हमने भीड़ का अंदाज़ा लगया था, लेकिन यह घटना बहुत कम समय में घटित हुई… रेलवे द्वारा तथ्यों की जांच की जाएगी… जांच के बाद, हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे…
मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजे का ऐलान
है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों रेलवे की ओर से 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि गंभीर घायलों को 2.5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। सामान्य घायल को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन की चूक पर सवाल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर दिन 5 लाख से अधिक यात्री आते-जाते हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ के विशेष कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन हादसे के दिन कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
सीसीटीवी निगरानी फेल
स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी होती है। डीआरएम अपने कार्यालय से स्टेशन के हर हिस्से पर नजर रख सकते हैं, फिर भी बढ़ती भीड़ को संभालने में नाकामी सामने आई। रेलवे प्रशासन ने जनरल टिकटों की बिक्री को भी बंद नहीं किया, जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई।
ट्रेन रद्द होने की अफवाह से बढ़ी भीड़
सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द करने की खबर फैली, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ इकट्ठा हो गई। रेलवे ने हालांकि इनकार किया कि ट्रेनें रद्द की गई थीं और बताया कि चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं। हादसे के बाद भी रेलवे की ओर से आधिकारिक बयान देने में काफी देरी हुई।
रेलवे की जवाबदेही पर सवाल
इस हादसे ने रेलवे की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे को अपनी व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
.webp)
