1. Home
  2. राष्ट्रीय

Eid-ul-Fitr 2025 : नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, मांगी मुल्क के अमन चैन की दुआ, गले लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई

Eid-ul-Fitr 2025 : नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, मांगी मुल्क के अमन चैन की दुआ, गले लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई

Eid-ul-Fitr 2025: शाहगंज नगर व आस-पास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। घर-घर जाकर मिलने का सिलसिला जारी रहा, जहां सेवईं व अन्य पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया।

Eid-ul-Fitr 2025 : नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, मांगी मुल्क के अमन चैन की दुआ, गले लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई

ईद की सुबह नगर की प्रमुख मस्जिदों, जैसे पुरानी सब्जी मंडी की बड़ी मस्जिद, नजीराबाद स्थित मस्जिद शाहिद रिजवान, इराकियाना स्थित पुराना मरकज, शाहपंजा की मस्जिद बागे फिरदौस, मस्जिद बारादरी, हमजा मस्जिद भांदी, पीर साहब मस्जिद भांदी समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और देश में अमन-शांति की दुआ की। नमाज समाप्त होने के बाद सड़कों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई, सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Eid-ul-Fitr 2025 : नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, मांगी मुल्क के अमन चैन की दुआ, गले लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई

बड़ी मस्जिद स्थित मदरसा बदरूल इस्लाम के इमाम मौलाना सालिम नाजिम ने कहा कि ईद खुशहाली, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए देश की उन्नति के लिए एकजुट रहने की अपील की।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी बड़ी मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने के बाद लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। पूर्व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी सहित पुलिस बल तैनात रहा। शहर में पीएसी की भी व्यवस्था की गई, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।