1. Home
  2. राष्ट्रीय

Election Results : बंगाल-असम में BJP को बढ़त, दिल्ली में जश्न की तैयारी, शाम को मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी

BJP

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज साफ हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दिल्ली में जश्न की तैयारी पूरी

रुझानों में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी कार्यालय को सजाया गया है और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं।

शाम को मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान वे न सिर्फ जीत का जश्न मनाएंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

रुझानों में बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अंतिम नतीजे आने के बाद यह बढ़त बड़ी जीत में बदल सकती है।