1. Home
  2. राष्ट्रीय

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर कई धाराओं में FIR दर्ज, बोली- एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में...

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोकगायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अपने गानों और वीडियो के जरिए केंद्र की मोदी सरकार से कड़े सवाल पूछ रही हैं, जिसके कारण वह सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और विरोध में दो धड़े बन गए हैं। कुछ लोग उनके सवालों को सही मानते हैं, जबकि कुछ उन पर पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप लगा रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर के गानों और वीडियो को लेकर लखनऊ में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। इस FIR को अभय सिंह ने दर्ज कराया, जिसमें राठौर के खिलाफ 11 अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की 10 धाराएं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A भी जोड़ी गई है। तो आइए जानते हैं कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज FIR में कौन-कौन सी धाराएं हैं और इनसे जुड़ी सजा क्या हो सकती है।

FIR में जुड़ी धाराएं

  • भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 196 (1)(a) और 196 (1)(b) – अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी समुदाय या भाषा के खिलाफ नफरत फैलाता है, तो इसे अपराध माना जाएगा। इस अपराध में तीन साल की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

  • भारतीय दंड संहिता की धारा 197 (1) (a), (b), (c), (d) – इनमें व्यक्ति के देश के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाने, नागरिक अधिकारों से वंचित करने और गलत जानकारी फैलाने के लिए सजा हो सकती है। इन धाराओं में भी तीन साल की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

  • धारा 353 – अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान देता है, तो उसे अपराधी माना जाएगा।

  • धारा 302 – यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है।

  • धारा 152 – यह भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने से संबंधित है।

इन धाराओं में से ज्यादातर गैर-जमानती हैं, यानी नेहा सिंह राठौर को अदालत से ही जमानत मिल सकती है।

नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया

एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, "मेरे ऊपर FIR हो गई है, तो होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है? लोकतंत्र का साइज देखो, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई।"