1. Home
  2. राष्ट्रीय

खुशखबरी: LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें कितना हुआ सस्ता

LPG

LPG Price : जून की शुरुआत कमर्शियल LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर के साथ हुई है। देशभर में 1 जून 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने करीब ₹24 की कमी की है, जिससे रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल जैसे व्यवसायों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

जहां कमर्शियल गैस सस्ती हुई है, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ता को अभी राहत नहीं मिली है।

तीन महीने में तीसरी बार घटे दाम

ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी के दाम घटाए गए हैं:

  • अप्रैल में ₹41 की कमी

  • मई में ₹14.5 की कटौती

  • जून में अब ₹24 तक की राहत

अलग-अलग शहरों में 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें (19 किलो)

शहर नई कीमत (₹)
दिल्ली 1,723.50
कोलकाता 1,826.00
मुंबई 1,674.50
चेन्नई 1,881.00
नोएडा 1,723.50
चंडीगढ़ 1,743.00
भुवनेश्वर 1,752.00
जयपुर 1,752.00 (पहले ₹1,776)
बेंगलुरु ₹1,796.50 (पहले ₹1,820.50)

क्या होगा असर?

इस कटौती का सीधा फायदा उन व्यवसायों को मिलेगा जो रोजमर्रा की किचन जरूरतों के लिए कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनकी ऑपरेशनल लागत कम होगी और वे ग्राहकों को बेहतर कीमतों पर सेवाएं दे सकेंगे।