प्यार में हद पार! गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल ले आया बॅायफ्रेंड, पकड़ा गया तो जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

Haryana News: प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर गुजरते! कोई चांद-तारे लाने की बातें करता है, तो कोई हकीकत में कुछ ऐसा कर बैठता है जो सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाए। हरियाणा के सोनीपत में एक कॉलेज छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को लड़कों के हॉस्टल में छिपाकर लाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि हर कोई हैरान रह गया।
ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी (OP Jindal University) के हॉस्टल में एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े सूटकेस में छिपाकर ले आया। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल पाई। जब वह सूटकेस को हॉस्टल के अंदर खींचते हुए ले जा रहा था, तभी उसमें से आई एक हल्की सी चीख ने सारी पोल खोल दी।
सूटकेस से निकली लड़की
जैसे ही गार्ड्स को सूटकेस से अजीब सी आवाज सुनाई दी, उन्होंने तुरंत बैग की तलाशी ली। जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें कपड़े नहीं बल्कि एक लड़की मिली। ये नज़ारा देख हर कोई दंग रह गया। लड़की को बाहर निकाला गया और फिर यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलते और लड़की को बाहर निकालते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह लड़की उसी यूनिवर्सिटी की छात्रा थी या बाहर से आई थी।
देखें वीडियो
प्यार में हद पार! गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर बॉयज हॉस्टल ले आया बॅायफ्रेंड#sonipat #Haryana #BoysHostel pic.twitter.com/K89jOW5jCr
— Rajniti Buzz (@rajnitibuzz7651) April 12, 2025
प्रशासन सख्त
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए निर्देश दिए जा रहे हैं और नियमों की दोबारा समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
.webp)
