1. Home
  2. राष्ट्रीय

HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...

HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...

HMPV Virus : दुनिया भर में HMPV (ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस) संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। भारत में भी इसके तीन मामले सामने आए हैं। इस स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर #Lockdown ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आश्वस्त किया है कि यह वायरस कोई नया नहीं है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

HMPV कोई नया वायरस नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि HMPV वायरस की पहचान 2001 में हुई थी। यह विशेष रूप से सर्दियों और शुरुआती बसंत में सक्रिय होता है। उन्होंने कहा, "चीन सहित पड़ोसी देशों ने इस वायरस पर निगरानी शुरू कर दी है। WHO जल्द ही इस वायरस से संबंधित अपनी रिपोर्ट साझा करेगा। भारत में किसी भी श्वसन संबंधी संक्रमण की अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है। हमारी स्वास्थ्य प्रणाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।"

HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...

चीन और पड़ोसी देशों पर नजर

जेपी नड्डा ने कहा कि हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में HMPV के कुछ मामले सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने चीन और अन्य पड़ोसी देशों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी है।

"देश की स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क"

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया, "ICMR और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा में भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल रोगजनकों में वृद्धि नहीं देखी गई है। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की गई। हमारा स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क सतर्क है और किसी भी स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है।"

HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...

"चिंता की कोई बात नहीं"

मंत्री ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और सक्रिय हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...
HMPV Virus के बढ़ते मामलों पर आया स्वास्थ्य मंत्री का बयान, कहा- यह वायरस कोई नया नहीं...