राहुल गांधी मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, अब 30 जनवरी को होगी अगली कार्यवाही

सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि केस में बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण भाजपा नेता विजय मिश्रा से जिरह संभव नहीं हो सकी।
सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे इस मामले में विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई की अगली तारीख 30 जनवरी तय की है। यह मामला 4 अगस्त 2018 को भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्रा द्वारा दायर किया गया था।
विजय मिश्रा का आरोप है कि राहुल गांधी ने बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची। अब कोर्ट ने इस मामले में शेष जिरह के लिए 30 जनवरी को तारीख दी है।
.webp)
