1. Home
  2. राष्ट्रीय

फेरों के पहले दुल्हा-दुल्हन दोनों फरार, बराती-घराती सब हैरान, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Dulha

Uttarakhand News : उत्तराखंड के रुद्रपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए शादी समारोह के बीच पुलिस को लेकर पहुँच गई। जयमाला की तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस के साथ महिला की एंट्री ने सभी को चौंका दिया। दूल्हा बने युवक के होश उड़ गए और वह अपनी होने वाली दुल्हन को लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया, जबकि बारातियों और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक मौके पर पंचायत चलती रही।

2018 में हुई थी पहली शादी, कोर्ट ने ठुकराया तलाक का मामला

देहरादून की कैंट थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2018 को बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहसोई निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने 9 मई 2025 को देहरादून थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

पति ने इस दौरान तलाक के लिए अर्जी लगाई, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया।

पहले बहेड़ी, फिर रुद्रपुर में तय हुई शादी

महिला को जानकारी मिली कि उसका पति थाना बहेड़ी क्षेत्र की एक युवती से दूसरी शादी करने जा रहा है। जब वह एसएसपी बरेली अनुराग आर्य से मिली, तो शीशगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पहले शादी बहेड़ी के एक होटल में होनी थी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही युवक ने लोकेशन बदल दी और रुद्रपुर के एक बारातघर में शादी की नई व्यवस्था कर ली।

शुक्रवार की रात जब शादी समारोह चल रहा था, तभी पहली पत्नी पुलिस के साथ वहां पहुंच गई। जैसे ही दूल्हा उसे देखा, घबराहट में वह अपनी दुल्हन के साथ भाग निकला। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का बड़ा भाई भी दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर चुका है।