Hyderabad Fire Accident : हैदराबाद के चारमीनार इलाके में लगी भीषण आग, 17 लोगों की झुलसकर मौत, PM Modi ने जताया शोक

Hyderabad Fire Accident : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शहर के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य झुलसकर घायल हो गए हैं।
ज्वेलरी शोरूम से फैली भीषण आग
फायर डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग सबसे पहले इमारत के भूतल पर स्थित एक आभूषण शोरूम में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में से कुछ की मौत आग से झुलसने के कारण हुई, जबकि अधिकांश की जान दम घुटने से गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, सहायता राशि का ऐलान
घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वह हादसे से अत्यंत दुखी हैं। पीएम कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
केटीआर बोले- हादसे से स्तब्ध हूं
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वरिष्ठ नेता के टी रामा राव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, “गुलजार हाउस में आग लगने की घटना बेहद पीड़ादायक है। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
हादसे में जान गंवाने वालों की सूची
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम हैं:
-
राजेंद्र कुमार (67)
-
अभिषेक मोदी (30)
-
सुमित्रा (65)
-
मुन्नीबाई (72)
-
आरुषि जैन (17)
-
शीतल जैन (37)
-
इराज (2)
-
अरशदी गुप्ता (7)
-
रजनी अग्रवाल
-
आन्या मोदी
-
पंकज मोदी
-
वर्षा मोदी
-
इद्दिकी मोदी
-
ऋषभ
-
प्रथम अग्रवाल
-
प्रांशु अग्रवाल
दमकल की देरी को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन देर से पहुंचे, जिससे नुकसान ज्यादा हुआ। हालांकि, दमकल विभाग के अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही 15 मिनट के अंदर ही दमकल टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।
इ
.webp)
