1. Home
  2. राष्ट्रीय

IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन: टिकट बुकिंग ठप, साइबर अटैक की आशंका

IRCTC वेबसाइट और ऐप डाउन: टिकट बुकिंग ठप, साइबर अटैक की आशंका

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट और ऐप आज सुबह 10 बजे से डाउन हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साइट पर जाने पर "मेंटेनेंस का काम चल रहा है" का मैसेज दिखाई दे रहा है। IRCTC और तत्काल बुकिंग से संबंधित कीवर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्रेंड कर रहे हैं।

आम तौर पर IRCTC पर मेंटेनेंस का काम रात 11 बजे के बाद किया जाता है, लेकिन दिन के समय वेबसाइट का डाउन होना यात्रियों और विशेषज्ञों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि यह साइबर अटैक हो सकता है।

डाउनडिटेक्टर ने IRCTC के आउटेज की पुष्टि की है। खासकर सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट बुकिंग के समय यह समस्या और गंभीर हो गई। वेबसाइट और ऐप दोनों पर न केवल बुकिंग, बल्कि लॉगिन करना भी मुश्किल हो रहा है।

अब तक रेलवे या IRCTC की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे इस समस्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। IRCTC सर्विस के डाउन होने से हजारों यात्रियों को बुकिंग और यात्रा की योजना में दिक्कत का सामना करना पड़ा है।