1. Home
  2. राष्ट्रीय

IIITDM : 2 सालों से बना रही थी सीनियर छात्राओं के नहाने की अश्लील वीडियो, बॉयफ्रेंड को करती थी शेयर, फिर ऐसे खुला राज...

Video

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM) जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरस्वती हॉस्टल में बीटेक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा पर अपने सीनियर छात्राओं के बाथरूम में नहाते वक्त चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है। रविवार को एक सीनियर छात्रा ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिससे यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ।

दो साल से कर रही थी गुप्त रिकॉर्डिंग

आरोपी छात्रा हिमश्री विनोद सहरे, महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली है। जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो साल से इस तरह की हरकतें कर रही थी। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं, जिनमें कई आपत्तिजनक वीडियो और न्यूड क्लिप्स मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि यह वीडियो वह दिल्ली में रहने वाले अपने प्रेमी आदित्य शर्मा को भेजती थी।

Add

ब्रेकअप की धमकी देकर करवाता था वीडियो शेयर

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने स्वीकार किया कि उसका प्रेमी उस पर वीडियो भेजने का दबाव डालता था और ऐसा न करने पर ब्रेकअप की धमकी देता था। वह अक्सर दिल्ली जाकर उससे मिलती भी थी। पुलिस को आशंका है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि किसी बड़े साइबर रैकेट या अश्लील कंटेंट नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

संस्थान और पुलिस दोनों अलर्ट

संस्थान के निदेशक डॉ. भारतेंदु कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रा को तत्काल गेस्ट हाउस में अलग रखते हुए पूछताछ की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्रावासों में सुरक्षा कड़ी करने का आश्वासन भी दिया है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी के लैपटॉप से अन्य छात्राओं के साथ-साथ खुद के भी कुछ वीडियो मिले हैं। दिल्ली में मौजूद प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।