Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, कई के छिपे होने की आशंका

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले (Jammu & Kashmir) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ग्राम क्रुम्हूरा जचलदारा राजवार हंदवाड़ा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों की ओर से बताया गया कि, सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के जचलदारा स्थित क्रुम्हूरा गांव को घेर लिया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
अब तक की जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान जारी है और सुरक्षाबल अन्य आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि हंदवाड़ा के क्रुम्हूरा जचलदारा इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है, ताकि आतंकियों के भागने की कोई संभावना न रहे।
.webp)
