1. Home
  2. राष्ट्रीय

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर बवाल : झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, कई गाड़ियों में ला दी आग

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर बवाल : झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, कई गाड़ियों में ला दी आग

Jharkhand : झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर झंडा और चोंगा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में भारी हिंसा भड़क उठी। इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी हुई।

भीड़ ने उग्र होते हुए दो मोटरसाइकिल, एक कार, एक टेंपो समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, एक दुकान में भी आगजनी की घटना हुई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया, जिससे हिंसा भड़क गई। सुरक्षा की दृष्टि से हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।