Kamakhya Express Derailed: ओडिशा के कटक में बड़ा रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

Kamakhya Express Derailed : ओडिशा से रेल हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह घटना कटक के नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास घटी है। फिलहाल, हादसे की गंभीरता का पता नहीं चल पाया है।
कोई हताहत नहीं, सभी यात्री सुरक्षित
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, "12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 11 एसी कोच प्रभावित हुए हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।"
राहत और बहाली का कार्य जारी
मिश्रा ने आगे कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेन और आपातकालीन चिकित्सा उपकरण घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहे हैं। "डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम ईस्ट कोस्ट रेलवे और अन्य उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल, हमारी प्राथमिकता प्रभावित मार्ग पर यातायात को बहाल करना और रुकी हुई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करना है।
.webp)
