10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुआ बेटा, माता-पिता ने केट काटकर मनाया जश्न

Karnataka News : जब बोर्ड परीक्षा में बच्चे फेल होते हैं, तो अक्सर उन्हें डांट, ताने और आत्मग्लानि का सामना करना पड़ता है। लेकिन कर्नाटक के बागलकोट जिले से आई एक कहानी ने इस सोच को चुनौती दी है। यहां एक छात्र के माता-पिता ने असफलता को शर्म का नहीं, सीखने का मौका मानते हुए बेटे का मनोबल बढ़ाया – और वो भी केक काटकर!
हर विषय में फेल, फिर भी मिला प्यार और समर्थन
बासवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र अभिषेक चोलाचगुड्डा ने इस साल बोर्ड परीक्षा में 600 में से सिर्फ 200 अंक हासिल किए – यानी करीब 32%। सभी छह विषयों में वो अनुत्तीर्ण हो गए। जहां कई लोगों ने उनका मजाक बनाया, वहीं उनके माता-पिता ने बिल्कुल उलटा रुख अपनाया।

"नंबर नहीं, हिम्मत जरूरी है"
अभिषेक के माता-पिता ने बेटे को शर्मिंदा करने के बजाय उसे गले लगाया और घर में छोटा सा उत्सव मनाया। उन्होंने केक काटकर यह संदेश दिया कि परीक्षा में असफल होना कोई अपराध नहीं है। यह सिर्फ एक और मौका है खुद को सुधारने और आगे बढ़ने का।
“मैं फिर से मेहनत करूंगा”
अभिषेक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं फेल हुआ, लेकिन मेरे माता-पिता ने मेरा साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने मुझे समझाया और प्रेरित किया कि मैं दोबारा मेहनत करूं। अब मैं और भी लगन से पढ़ाई करूंगा और एक दिन जरूर कामयाब बनूंगा।”
.webp)
