1. Home
  2. राष्ट्रीय

OMG! बुजुर्ग महिला के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा लंगूर, शव के सामने टेका मत्था, फिर श्मशान तक....

OMG! बुजुर्ग महिला के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा लंगूर, शव के सामने टेका मत्था, फिर श्मशान तक....

Maharashtra : कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं देखने व सुनने को मिलती है, जिनपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के पीपलगांव मारुति गांव से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जो काफी हैरीन कर रही है। यहां एक 75 वर्षीय अनुसया मारोती धवने के निधन के बाद एक लंगूर अचानक उनके घर पहुंचा और उनके शव के पास बैठकर उनके चेहरे को प्यार से निहारने लगा। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना क वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कि काफी चर्चा में है।

लंगूर ने शव के सामने टेका माथा

गांववालों के अनुसार, लंगूर ने मृतका के चेहरे से घूंघट हटाया, उनका चश्मा निकाला और उनके कान में कुछ फुसफुसाने जैसा किया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। इतना ही नहीं, लंगूर ने शव के सामने सिर झुकाया और ऐसा लगा जैसे वह अपनी श्रद्धांजलि दे रहा हो।

अंतिम संस्कार तक साथ रहा लंगूर

जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया, तो लंगूर भी भीड़ के साथ चल पड़ा और पूरे संस्कार के दौरान वहीं मौजूद रहा। जैसे ही अंतिम संस्कार पूरा हुआ, लंगूर गांव लौटा और अचानक कहीं गायब हो गया।

गांव में बना चर्चा का विषय

इस घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई ह, जो लोगों यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या यह सिर्फ संयोग था या कोई चमत्कार।

पुनर्जन्म से जोड़ रहे हैं लोग

गांव के कुछ लोग इसे पुनर्जन्म से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक अनोखा संयोग मान रहे हैं। कई ग्रामीणों का मानना है कि शायद यह महिला के 20 साल पहले दिवंगत हुए पति की आत्मा थी, जो लंगूर के रूप में अंतिम दर्शन के लिए आई थी।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी इसे देखा, वह हैरान और भावुक हुए बिना नहीं रह सका। क्या इंसानों और जानवरों के बीच कोई अनदेखा भावनात्मक रिश्ता होता है? इस सवाल ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।