छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला : भारतीय सेना की गाड़ी को IED से उड़ाया, 8 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को नक्सलियों ने बड़ा हमला किया। नक्सलियों ने भारतीय सेना की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। बस्तर रेंज के आईजी ने इस हमले की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में 8 जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
आईजी बस्तर के अनुसार, शहीदों में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और वाहन चालक शामिल हैं। ये जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में चलाए गए संयुक्त अभियान को पूरा कर लौट रहे थे।
नक्सल एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि यह हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग पर हुआ। नक्सलियों ने सेना के उस वाहन पर हमला किया जिसमें 9 से अधिक जवान सवार थे। भारतीय सेना ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई भी की है।
घटना ने एक बार फिर से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल जवानों को चिकित्सा सहायता पहुंचाने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए ऑपरेशन जारी है।
.webp)
