1. Home
  2. राष्ट्रीय

चुनाव नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोली- अभी खेल बाकी है...

Mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे नजर आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान देकर चुनावी चर्चा को और तेज कर दिया है।

‘सिर्फ शुरुआती राउंड, अंतिम नतीजे अलग होंगे

भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि अभी सिर्फ 4 राउंड की गिनती हुई है और इससे पूरी तस्वीर तय नहीं की जा सकती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से अपील की कि वे किसी भी हालत में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें।

काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगहों पर काउंटिंग रोकी गई है और मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि वोटों का मिलान सही तरीके से नहीं हो रहा, जिससे संदेह पैदा हो रहा है।

‘100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे’

टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे है, लेकिन यह जानकारी सही ढंग से सामने नहीं लाई जा रही। उन्होंने इसे “भ्रामक प्रस्तुति” बताया।

कार्यकर्ताओं से अपील- धैर्य रखें

ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। उनके अनुसार, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, स्थिति बदल सकती है और अंततः जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी।

नजरें अंतिम नतीजों पर

फिलहाल रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के दावों और आरोपों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी है, जो तय करेगा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता किसके हाथ में जाएगी।