DPS रूबी पार्क में किया गया मॅाक ड्रिल, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया गया एयर स्ट्राइक होने पर कैसे करें बचाव

कोलकाता: दिल्ली पब्लिक स्कूल रूबी पार्क में बुधवार को सुरक्षा को लेकर एक बड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस अभ्यास में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नेशनल कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ड्रिल अप्रत्याशित आपात स्थितियों से निपटने के लिए जागरूकता और तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।

राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर
डीपीएस रूबी पार्क ने इस अभ्यास के ज़रिए यह संदेश दिया कि वह देश की उन पहलों के साथ खड़ा है, जो सुरक्षा जागरूकता और आपदा से निपटने की तैयारी को प्राथमिकता देती हैं। स्कूल ने स्पष्ट किया कि वह अपने छात्रों को न सिर्फ शिक्षा बल्कि सुरक्षा के प्रति भी जागरूक बनाना चाहता है।
स्कूल की प्राचार्या जयोति चौधरी ने कहा, “डीपीएस रूबी पार्क में छात्रों के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई ताकि उन्हें आपातकाल की स्थिति में जरूरी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके। छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखकर हमें बेहद प्रसन्नता हुई। यह अभ्यास इस बात को रेखांकित करता है कि तैयारी, किसी भी संकट के समय, सबसे मजबूत सुरक्षा कवच बन सकती है।”

छात्रों ने दिखाई तत्परता
पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरी गंभीरता और ऊर्जा के साथ भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग कर सुरक्षा अभ्यास को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
.webp)
