1. Home
  2. राष्ट्रीय

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

Bijapur IED Blast : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के महादेव घाट क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की टीम सुबह इलाके में सर्च अभियान चला रही थी।

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, गश्त के दौरान जवान का पैर गलती से प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिसके चलते धमाका हुआ। घायल जवान को तुरंत बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

गौरतलब है कि एक दिन पहले नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग आईईडी विस्फोटों में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। वहीं, 6 जनवरी को बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी से एक वाहन को निशाना बनाया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और वाहन चालक की जान चली गई थी।

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल
बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल