Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन, मेदांता में ली आखिरी सांस

Om Prakash Chautala Death : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (INLD) के नेता ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। चौटाला को पिछले 3-4 साल से सांस लेने में समस्या थी और उनका इलाज लगातार मेदांता में चल रहा था। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।
सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म
ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और यह कार्यकाल 22 मई 1990 तक चला। इसके बाद, 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को पद से हटा दिया गया था। हालांकि, चौटाला को पांच दिन बाद ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था। तीसरी बार, 22 अप्रैल 1991 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला, लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।
.webp)
