One Nation-One Election : जेपीसी की दूसरी बैठक 31 जनवरी को, मसौदा विधेयकों पर होगी चर्चा

One Nation-One Election : 'एक देश-एक चुनाव' के लिए दो मसौदा विधेयकों पर चर्चा करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की दूसरी बैठक 31 जनवरी को होगी। लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक की जांच के लिए यह बैठक आयोजित की जाएगी।
इन विधेयकों को हाल ही में शीतकालीन सत्र में लोकसभा में पेश किया गया था और अब इन्हें जेपीसी के पास भेजा गया है। समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं, और इसमें कांग्रेस, शिवसेना, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य प्रमुख दलों के सदस्य शामिल हैं।
इससे पहले, 8 जनवरी को समिति की पहली बैठक में विधि और न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने सदस्यों को जानकारी दी थी, जिसमें विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा की गई थी। विपक्षी दलों ने इसे संविधान और संघवाद की मूल भावना पर हमला मानते हुए विरोध किया, जबकि भाजपा सांसदों ने इसे जनमत का सही प्रतिबिंब बताया।
.webp)
