1. Home
  2. राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान : श्रीनगर, चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर हमले की कोशिश, जवाब में भारत ने पाक का एयर डिंफेंस सिस्टम किया तबाह

Operation Sindoor

Operation Sindoor : पाकिस्तान ने 7-8 मई 2025 की रात एक बड़ा सैन्य दुस्साहस किया। उसने ड्रोन और मिसाइलों की मदद से भारत के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा और श्रीनगर से लेकर पंजाब और राजस्थान के कई ठिकानों – पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और गुजरात के भुज तक हमले की कोशिश की गई।

भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने किया हमलों को नाकाम

भारतीय वायु रक्षा तंत्र और यूएएस ग्रिड (Unmanned Aerial System Defense) की सक्रियता से पाकिस्तान के सभी हमले विफल कर दिए गए। सेना ने बताया कि हमले के बाद बरामद हुए मलबे इस हमले की पुष्टि करते हैं कि यह पाकिस्तान की ओर से किया गया था।

भारत का सटीक और तीव्र जवाब

हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई अहम रडार और एयर डिफेंस सिस्टम्स को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, लाहौर में स्थित एक प्रमुख एयर डिफेंस यूनिट पूरी तरह तबाह कर दी गई है। यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं पर करारा प्रहार है।

Add

भारत का स्पष्ट संदेश – युद्ध नहीं, मगर चुप भी नहीं रहेंगे

भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि उसकी मंशा युद्ध बढ़ाने की नहीं है। सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी हमला चाहे सैन्य ठिकानों पर हो या नागरिकों पर, भारत का जवाब सटीक और कड़ा होगा।

LOC पर भी संघर्ष जारी

पाकिस्तान की ओर से एलओसी के आसपास – कुपवाड़ा, पुंछ, मेंढर, राजौरी – इलाकों में भारी गोलाबारी की गई, जिसमें 16 नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच मासूम बच्चे शामिल हैं।

भारतीय सेना की चेतावनी – जवाब देने में सक्षम और तैयार

भारतीय सेना ने दोहराया है कि वह शांति चाहती है लेकिन दुश्मन की हर हरकत का मुँहतोड़ जवाब देना जानती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है और सेना पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रही है।