1. Home
  2. राष्ट्रीय

OYO में Room Book कराने वाले ध्यान दें...कंपनी ने बनाए नए नियम, अब ऐसे कपल को नहीं मिलेगी एंट्री

OYO में Room Book कराने वाले ध्यान दें...कंपनी ने बनाए नए नियम, अब ऐसे कपल को नहीं मिलेगी एंट्री

OYO Room Booking New Rule : अगर आप OYO में रूम की बुकिंग करा रहे हैं या कराने वाले हैं, तो पहले नए नियमों को जान लें। दरअसल, कंपनी ने चेक-इन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नियमों की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ से हो चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। तो आइए जानते है कि नया रुल क्या है...

क्या हैं नए नियम?

OYO ने तय किया है कि अब अनमैरिड कपल (जो शादीशुदा नहीं हैं) को OYO होटलों में चेक-इन की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल शादीशुदा जोड़े और परिवार के सदस्य ही कमरा बुक कर सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग पर भी यह नियम लागू होगा। चेक-इन के समय मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज पेश करना अनिवार्य होगा।

क्यों उठाया यह कदम?

कंपनी को अनमैरिड कपल के संबंध में कई शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें आरोप था कि वे OYO के कमरे घंटे के हिसाब से बुक करते हैं। लोगों का मानना था कि इससे समाज में गलत संदेश फैल रहा है। इसके अलावा, कुछ अन्य शहरों से ऐसी याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें अनमैरिड कपल को OYO होटलों में प्रवेश न देने की मांग की गई थी।

कंपनी का क्या कहना है?

OYO के उत्तर भारत के रीजनल हेड पावस शर्मा ने बताया, "हम अपने ग्राहकों को सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्थानीय नागरिकों की चिंताओं को भी ध्यान में रखें। नई नीति समय-समय पर समीक्षा के अधीन रहेगी।"

पालन न करने वाले होटल होंगे ब्लैकलिस्ट

नए नियमों का पालन न करने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रियाओं के आधार पर उठाया गया है और इसे धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

OYO का IPO और कंपनी की वैल्यूएशन

OYO इस समय अपने IPO की तैयारी में है, जो मार्च 2025 में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका इश्यू साइज 8,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। कंपनी ने सेबी के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करा दिए हैं।

OYO की पैरेंट कंपनी, Oravel Stays, ने हाल ही में नुवामा कंपनी के 100 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 4.6 अरब डॉलर हो गई है। वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में OYO ने 158 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज किया, जो पिछली तिमाही में 132 करोड़ रुपये था।

नई नीति के साथ, OYO एक सुरक्षित और स्थानीय जिम्मेदारियों के अनुरूप सेवा देने की दिशा में काम कर रही है।