Padma Award 2025: शारदा सिंहा से लेकर आर अश्विन तक, इन 139 हस्तियों को नवाजा जाएगा पद्म पुरस्कार से, देखें पूरी लिस्ट

Padma Award 2025 : केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) से एक दिन पहले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों (Padma Award 2025 )के लिए विजेताओं की सूची जारी की। इस वर्ष 139 विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लोकगायिका शारदा सिन्हा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मशहूर गायक अरिजीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियां
देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए कुल 7 व्यक्तियों को चुना गया है। इनके क्षेत्रों और योगदान का विवरण इस प्रकार है:
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिकल)
- जस्टिस (रिटायर्ड) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला)
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)
- एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग)
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला)
पद्म भूषण विजेता
13 हस्तियों को देश के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। इनमें शामिल हैं:
- ए सूर्य प्रकाश (साहित्य एवं शिक्षा - पत्रकारिता)
- अनंत नाग (कला)
- बिबेक देबरॉय (साहित्य और शिक्षा)
- जतिन गोस्वामी (कला)
- जोस चाको पेरियाप्पुरम (मेडिसिन)
- कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व)
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग)
- नंदमुरी बालकृष्ण (कला)
- पी. आर. श्रीजेश (खेल)
- पंकज पटेल (व्यापार एवं उद्योग)
- साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य)
- विनोद धाम (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
पद्म श्री के गुमनाम नायक
पद्म श्री सम्मान की सूची में उन हस्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपनी पहचान से अधिक अपने काम से नाम कमाया। इनमें शामिल हैं:
- लीबिया लोबो सरदेसाई (गोवा स्वतंत्रता आंदोलन)
- गोकुल चंद्र डे (ढाक वादक)
- सैली होलकर (महिला सशक्तिकरण)
- मारुति भुजंगराव चितमपल्ली (वन्यजीव शोधकर्ता और लेखक)
- बातूल बेगम (राजस्थानी भजन गायिका)
- वेलु आसां (पारंपरिक पराई इसई कला)
- भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा (चमड़े की कठपुतली कला)
खेल क्षेत्र से योगदान
खेल के क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:
- रविचंद्रन अश्विन (क्रिकेटर)
- आई. एम. विजयन (फुटबॉलर)
- हरविंदर सिंह (पैरा एथलीट)
- सत्यपाल सिंह (पैरा एथलेटिक्स कोच)
प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विजेताओं को बधाई देते हुए लिखा,
"सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को मेरी हार्दिक बधाई! आपकी उपलब्धियां और समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आप सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है, जो निस्संदेह प्रशंसनीय है।"
पद्म पुरस्कारों का महत्व
पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, खेल, और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज में प्रेरणा और प्रेरक बदलाव लाना है।
.webp)
