Pahalgam Terror Attack : CCS की बैठक समाप्त, PM आवास पर ढाई घंटे तक मंथन; आतंकियों के खात्मे का प्लान तैयार!

बायसरन घाटी में आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से सुरक्षाबल, एनआईए और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
हमलावरों की पहचान हुई
सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों की पहचान आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख के रूप में हुई है। आदिल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि आशिफ का नाता जैश-ए-मोहम्मद से है। इसके साथ ही दो पाकिस्तानी आतंकियों की भी पहचान की गई है। जानकारी मिली है कि कुछ हमलावरों ने बॉडी कैमरा लगाया हुआ था और हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड की गई है।
श्रीनगर में दी गई श्रद्धांजलि
हमले में मारे गए लोगों के शव बुधवार को श्रीनगर लाए गए, जहां पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद वहां पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है और सरकार ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
.webp)
