1. Home
  2. राष्ट्रीय

Pakistan Breaks Ceasefire: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, श्रीनगर में धमाके की आवाज

Pak

Pakistan Breaks Ceasefire : पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की पुष्टि करते हुए अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "श्रीनगर में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।" यह बयान उस समय आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे सीजफायर लागू करने की घोषणा की गई थी।

हालांकि, इस समझौते के कुछ ही घंटों के भीतर नियंत्रण रेखा और अन्य कई इलाकों से गोलाबारी और ड्रोन गतिविधियों की खबरें सामने आने लगीं।

पश्चिमी सीमा पर बढ़ा ड्रोन खतरा


रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत-पाक सीमा पर ड्रोन की बढ़ती आवाजाही चिंता का विषय बनी हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया है। ये ड्रोन मुख्य रूप से भारत की पश्चिमी सीमाओं—पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में देखे गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन ड्रोन के जरिए घुसपैठ, हथियारों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है।

स्थिति पर नजर


सीमा पर बिगड़ते हालात के बीच सेना और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।