भारत-पाकिस्तान में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच एक निर्णायक वार्ता के बाद दोनों देश तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रम्प ने इस फैसले को ‘समझदारी भरा’ बताते हुए दोनों देशों को बधाई दी।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी दी कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बातचीत की। इन बातचीतों के बाद दोनों देशों ने तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए राजी होने के साथ-साथ तुरंत संघर्ष विराम लागू करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर गंभीर हमले किए हैं, जिनमें शोरकोट का रफीकी एयरबेस, चकवाल का मुरीद एयरबेस और रावलपिंडी का चकलाला कैंट शामिल हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के 10 सामरिक ठिकानों पर हमले का दावा किया, जिनमें पंजाब की ब्रह्मोस मिसाइल सुविधा, उरी का सप्लाई डिपो, राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में S-400 डिफेंस सिस्टम, देहरंग्यारी की तोपखाना तैनाती और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं।
फिलहाल अमेरिका की मध्यस्थता से बनी यह युद्धविराम सहमति क्षेत्रीय तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
.webp)
