1. Home
  2. राष्ट्रीय

औरंगजेब विवाद में कूदे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दिया यह बड़ा बयान

औरंगजेब विवाद में कूदे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दिया यह बड़ा बयान

Dhirendra Krishna Shastri Statement On Aurangzeb : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) गुरुवार को बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। वे चार्टर्ड विमान से कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने औरंगजेब को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

धीरेंद्र शास्त्री का बयान: औरंगजेब का महिमामंडन दुर्भाग्यपूर्ण

मीडिया से चर्चा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, वीर संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धाओं के बावजूद, आज भी औरंगजेब को महिमामंडित किया जाता है।" उन्होंने कहा कि भारत की वीर परंपरा में छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं की तलवारें गूंजती रही हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश, औरंगजेब की चर्चा जारी रहती है।

भारत अनिवार्य रूप से बनेगा हिंदू राष्ट्र: धीरेंद्र शास्त्री

कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, "समय बदल रहा है, सब कुछ धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का गौरव फिर से स्थापित होगा। मेरा पूर्ण विश्वास है कि भारत निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा। देश की दशा और दिशा बदल रही है, और एक बार फिर प्राचीन संस्कृति का ध्वज लहराएगा।"

उनके इस बयान से एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की चर्चा तेज हो गई है, जबकि दूसरी ओर, उनके औरंगजेब वाले बयान को लेकर विवाद भी गहराने लगा है।