1. Home
  2. राष्ट्रीय

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों से निकले बाहर

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों से निकले बाहर

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र नई दिल्ली के धौला कुआं के पास स्थित झील पार्क के नजदीक था।

झटकों से हिली इमारतें, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आएपेड़ों पर बैठे पक्षी भी अचानक उड़ने लगेभूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में इसका प्रभाव अधिक रहा

यूपी और हरियाणा में भी महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में भी महसूस किए गए।

  • उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा
  • हरियाणा: कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल

हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है

दिल्ली पुलिस ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली पुलिस ने भूकंप के बाद इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर लिखा
"उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें।"

केजरीवाल और AAP नेताओं की प्रतिक्रिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों की सुरक्षा की कामना की। उन्होंने लिखा –
"मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"

वहीं, AAP नेता आतिशी ने भी ट्वीट कर कहा –
"दिल्ली में अभी एक जोरदार भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित हों।"