1. Home
  2. राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

Z-Morh Tunnel : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narender Modi) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में जेड मोड़ टनल का (Z-Morh Tunnel) उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। इस सुरंग के निर्माण से लद्दाख की यात्रा पहले से अधिक सुगम हो जाएगी। यह परियोजना न केवल आम लोगों के लिए बल्कि भारतीय सेना के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए श्रमिकों के योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

पीएम मोदी ने कहा, "जिन श्रमिक साथियों ने कठिन परिस्थितियों में अपने जीवन को जोखिम में डालकर काम किया, उनकी मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है। हमने अपने संकल्प से पीछे हटने का विचार भी नहीं किया। इस प्रक्रिया में हमने सात श्रमिकों को खोया, लेकिन उनकी स्मृति और योगदान को मैं आज समर्पित करता हूं।"

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

पुराने दिनों को किया याद

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कश्मीर में बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा, "यहां की बर्फीली पहाड़ियां, सफेद चादर ओढ़े सुंदर दृश्य, और यहां की आबोहवा दिल को सुकून देती है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें देखकर मैं आपके बीच आने को लेकर और उत्साहित हो गया। मेरा इस क्षेत्र से वर्षों पुराना नाता है। जब मैं बीजेपी के संगठन का कार्यकर्ता था, तब अक्सर यहां आया करता था।"

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

प्रधानमंत्री ने यह भी साझा किया कि "गुलमर्ग, सोनमर्ग, गांदरबल, बारामुल्ला जैसे स्थानों पर मैंने लंबा समय बिताया। उन दिनों में घंटों पैदल यात्रा करता था, बर्फबारी के बावजूद यहां के लोगों की गर्मजोशी ठंड का एहसास नहीं होने देती थी।"


देशभर के त्योहारों का जिक्र

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशभर में मनाए जा रहे त्योहारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "आज का दिन कई मायनों में खास है। प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है, लोहड़ी, पोंगल और उत्तरायण जैसे पर्वों का उत्साह हर जगह देखा जा सकता है। मैं सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।"

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...

उन्होंने कहा कि "कश्मीर की वादियों में सर्दियों के इस खास मौसम का अपना अलग आकर्षण है। सोनमर्ग जैसे स्थान देशभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं, और यहां की मेहमाननवाजी हमेशा यादगार रहती है।"


सोनमर्ग टनल से लद्दाख की यात्रा होगी सुगम

पीएम मोदी ने सोनमर्ग टनल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "यह टनल न केवल सोनमर्ग बल्कि करगिल और लेह के निवासियों के लिए भी जीवन को आसान बनाएगी। बरसों से यह मांग थी कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने की समस्या का समाधान हो। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने इस मांग को पूरा किया। इस परियोजना का निर्माण 2015 में हमारी सरकार के दौरान शुरू हुआ था, और आज हम इसे आपके लिए समर्पित कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, "हम जो शुरुआत करते हैं, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी भी लेते हैं। यह परियोजना हमारी सरकार की कार्यशैली और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"

पीएम मोदी ने किया Z-Morh Tunnel का उद्घाटन, कहा- संकल्प और श्रम की मिसाल है...