PM Modi 10 जून को रचेंगे नया इतिहास, लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में तोड़ेंगे जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून 2026 को एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। इस दिन वे लगातार चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
बता दें कि, पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4,397 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2014 को पहली बार पद संभाला था और तब से लगातार प्रधानमंत्री हैं। 9 जून 2026 तक उनका कार्यकाल भी 4,397 दिनों का हो जाएगा।
इसके बाद 10 जून 2026 को मोदी इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान बना देंगे। हालांकि, कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी सबसे आगे हैं। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक करीब 16 साल 9 महीने प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि पीएम मोदी का कुल कार्यकाल अभी लगभग 12 साल का है।
.webp)
