PM मोदी आज सोनमर्ग में करेंगे Z Morh Tunnel का उद्घाटन, गांदरबल से लेह तक की यात्रा होगी सुगम

Z Morh Tunnel : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)ने आज जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित जेड मोड़ टनल (Z Morh Tunnel) का उद्घाटन करेंगे। सोनमर्ग के पास शुटकड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित रहे।
6.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग समुद्र तल से 2,637 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाया गया है। यह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 1) का हिस्सा है और हर घंटे 11,000 वाहनों को संभालने की क्षमता रखती है। इस परियोजना की लागत लगभग 24 अरब रुपये है।
टनल के उद्घाटन से श्रीनगर से लेह तक की यात्रा सुगम हो जाएगी और सोनमर्ग को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर टनल निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत भी की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
टनल उद्घाटन के दौरान गांदरबल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया था। ड्रोन से निगरानी और शार्प शूटर की तैनाती के साथ संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।
टनल से जुड़े फायदे
जेड मोड़ (Z Morh Tunnel) टनल से यात्रा में समय की बचत होगी और यह क्षेत्रीय विकास का एक बड़ा माध्यम बनेगी। सोनमर्ग को शीतकालीन खेलों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे कश्मीर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में अहम कदम बताया।
इस उद्घाटन के बाद अब जोजिला टनल के पूरा होने का इंतजार है, जो कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत बनाएगी।
.webp)
