Porbandar Coastguard Crash: गुजरात के पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, हेलीकॅाप्टर क्रैश, 3 की मौत

Porbandar Coastguard Crash: गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दो महीने बाद हुई है, जब तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह क्रैश हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में दो पायलट और तीन अन्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
अभी तक तटरक्षक बल की ओर से इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह हेलीकॉप्टर ALH-ध्रुव प्रकार का था, और यह वही मॉडल था जो दो महीने पहले समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
खबर अपडेट की जा रही है...
.webp)
