प्रधानमंत्री आवास योजना : बुजुर्गों, विधवाओं और वंचित वर्गों को मिलेगी बड़ी राहत, की गई यह घोषणा

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-2 (शहरी) के तहत बुजुर्गों, विधवा और परित्यक्त महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब इन वर्गों को मकान निर्माण के लिए अनुदान के अलावा अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। बुजुर्गों को 30 हजार रुपये और विधवा व परित्यक्त महिलाओं को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
मुख्य बिंदु:
मध्य आय वर्ग को शामिल किया गया: पहली बार दुर्बल आय और निम्न आय वर्ग के साथ मध्य आय वर्ग के बुजुर्ग भी योजना के पात्र होंगे।
अनुदान और पुरस्कार: मकान निर्माण के लिए 12 महीने के भीतर काम पूरा करने पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
कठोर नियम: मकानों को पांच साल तक बेचना या किसी अन्य के नाम पर हस्तांतरित करना प्रतिबंधित होगा।
प्राथमिकता वर्ग: विधवा, अविवाहित महिलाएं, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चार योजनाओं के विकल्प:
- ब्याज सब्सिडी: बैंक लोन पर ढाई लाख रुपये तक की सब्सिडी।
- लाभार्थी आधारित आवास निर्माण: निजी जमीन पर 30 वर्ग मीटर का निर्माण।
- भागीदारी में किफायती आवास: विकास प्राधिकरण के तहत मकानों पर छूट।
- किफायती किराए की योजना: किराए के मकान निर्माण।
इस योजना में सफाई कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, भवन निर्माण श्रमिक और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
.webp)
