1. Home
  2. राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर

देश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तंगी का सामना कर रहे छात्रों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने और उनकी शिक्षा के लिए बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराना है।

योजना के मुख्य लाभ

  1. आर्थिक सहायता: जिन छात्रों की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है, उन्हें इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  2. सरकारी गारंटी: 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर भारत सरकार 75 प्रतिशत गारंटी देती है।
  3. बिना गारंटी लोन: योग्य छात्रों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर

पात्रता के मानदंड

  1. छात्र का एडमिशन किसी अच्छे शिक्षण संस्थान (QHEIs) में होना चाहिए।
  2. संस्थान की NIRF रैंकिंग 100 के भीतर या राज्य स्तर पर 200 के भीतर होनी चाहिए।
  3. संस्थान का सरकारी होना अनिवार्य है।
  4. पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहां दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो आर्थिक समस्याओं के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ थे। यह योजना उनके सपनों को साकार करने में सहायक साबित हो रही है।