प्रशांत किशोर ने शुरू किया आमरण अनशन, BPSC Exam रद्द करने की मांग पर अड़े

BPSC Exam : बिहार में शिक्षा व्यवस्था और बीपीएससी छात्रों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रशांत किशोर ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह यह अनशन बिहार में खराब शिक्षा व्यवस्था और बीपीएससी छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव के विरोध में कर रहे हैं।
बीते दिनों प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सामने आए थे और उनके साथ मिलकर आंदोलन किया था, जिसके दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अब प्रशांत किशोर ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आमरण अनशन का रास्ता अपनाया है।
उनकी यह कदम बिहार के शिक्षा प्रणाली को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, और राज्य सरकार पर दबाव बना रहा है कि वह बीपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया में सुधार करें।
.webp)
