1. Home
  2. राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

गाजियाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नमो भारत ट्रेन' का उद्घाटन करेंगे। साहिबाबाद से आनंद विहार के बीच इस नई ट्रेन की शुरुआत को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

यातायात पुलिस ने सुबह 7 बजे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से यूपी गेट, वाया मोहननगर-वसुंधरा और वैशाली तक रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान हल्के, भारी और व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन

मोहन नगर से यूपी गेट: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद।

हिंडन एयरफोर्स प्रवेश द्वार से वैशाली मेट्रो तक: सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बैरिकेडिंग और पुलिस तैनात रहेगी।

मेरठ-दिल्ली मार्ग: इस मार्ग पर वाहनों का संचालन सामान्य रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

प्रशासन की तैयारियां पूरी

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए यातायात और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सफाई, सुंदरीकरण, और लाइटिंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सभी प्रमुख मार्गों और संपर्क सड़कों पर पुलिस तैनात रहेगी ताकि जनता को असुविधा न हो।

जनता से अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को रूट डायवर्जन का पालन करें और आवश्यक यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिखाएंगे 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी: गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें