1. Home
  2. राष्ट्रीय

पुंछ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : सेना का वाहन खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत, 12 घायल

पुंछ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा : सेना का वाहन खाई में गिरा, पांच जवानों की मौत, 12 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 12 जवान घायल बताए जा रहे है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने शहीद जवानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बचाव अभियान जारी, घायलों का इलाज जारी

घटनास्थल पर बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। घायलों को निकाला गया और चिकित्सा उपचार प्रदान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5:40 बजे हुआ जब 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री का वाहन नीलम मुख्यालय से एलओसी के पास बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था।

गाड़ी 150 फीट खाई में गिरी, चालक समेत 10 घायल

घटना में सेना का वाहन घोरा पोस्ट के पास 150 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक सहित 12 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) और मनकोट से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।

सेना के वाहनों के हादसे: पहले भी गई कई जवानों की जान

इससे पहले भी सेना के वाहनों के हादसे में जवानों की जान जाने की खबरें सामने आती रही हैं। 29 अप्रैल 2023 को रजौरी में एक सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 19 अगस्त 2023 को एक सेना का वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे।

हादसे की गंभीरता और सतर्कता की आवश्यकता

पुंछ जिले में हालिया दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सावधानीपूर्वक संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया है। अधिकारियों और संबंधित विभागों के लिए यह समय है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।