1. Home
  2. राष्ट्रीय

OMG! डॉक्टरों की ऐसी लापरवाही सुनकर रह जाएंगे शॉक, करना था बेटे का ऑपरेशन और कर दिया पिता का....

Doctor

कोटा। राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज (Kota Medical College) अस्पताल में लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज की जगह उसके पिता का ऑपरेशन कर डाला। इसके बाद गलती का अहसास होते ही डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर बैठा दिया। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

हादसे का शिकार हुआ था बेटा, ऑपरेशन कर दिया पिता का

जानकारी के अनुसार, अटरू निवासी मनीष हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के लिए जब उसे कोटा मेडिकल कॉलेज लाया गया तो डॉक्टरों ने उसके हाथ की सर्जरी करने की बात कही। लेकिन अस्पताल में जो हुआ वो किसी को भी चौंका सकता है। डॉक्टरों ने मनीष की जगह उसके पिता का ऑपरेशन कर डाला।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर की बड़ी चूक, बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

नाम की गलती से हुआ गड़बड़झाला

इस पूरे मामले में भ्रम की बड़ी वजह नाम की समानता रही। ऑपरेशन थिएटर के बाहर ‘जगदीश’ नाम से दो लोग बैठे थे—एक मरीज़ और एक मनीष के पिता। डॉक्टरों ने जब जगदीश नाम से मरीज़ को बुलाया, तो मनीष के पिता उठकर अंदर चले गए। स्टाफ ने न तो पहचान पत्र देखा, न कोई पुष्टि की, और सीधे उन्हें बेहोश कर ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हाथ में लगाया चीरा, फिर बाहर बिठा दिया

गलती का पता तब चला जब डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान दस्तावेज़ों से फर्क महसूस हुआ। आनन-फानन में हाथ में टांके लगाकर मनीष के पिता को ओटी से बाहर कर दिया गया। इस घटना से अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों ने की शिकायत, जांच जारी

मामले से आहत मनीष के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि बिना सही पहचान सुनिश्चित किए सर्जरी करना घोर लापरवाही है। फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की बात कही है।