Ratan Tata Birthday : मैं सही निर्णय लेने में नहीं, बल्कि...पढ़ें रतन टाटा के प्रेरणादायक संदेश जो सबको करते हैं मोटिवेट

Ratan Tata Birthday : रतन टाटा अपनी प्रेरणादायक विचारधारा और संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए सदैव जाने जाते हैं। हालांकि, आज वे हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और शब्द हर किसी के जीवन में एक गहरी छाप छोड़ते हैं। चाहे वह व्यवसाय हो या व्यक्तिगत जीवन, उनकी शिक्षाएं हर परिस्थिति में मार्गदर्शन करती हैं। इस खास अवसर (Ratan Tata Birthday) पर, आइए उनके प्रेरक संदेशों को पढ़ें, जो न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन जीने का एक नया दृष्टिकोण भी सिखाते हैं।
Ratan Tata Birthday : रत्न टाटा की दादी ने किया था उनका पालन - पोषण
रतन टाटा का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था। वह अपने सौतेले भाई नोएल टाटा के साथ पले-बढ़े। रतन टाटा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल और मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की।
उच्च शिक्षा और करियर
रतन टाटा ने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से की, जहां से उन्होंने आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया। इसके बाद, रतन टाटा ने टाटा समूह के विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया और समूह को एक नई दिशा दी।
रतन टाटा के प्रेरक संदेश (Ratan Tata Motivational Quotes)
रतन टाटा ने हमेशा अपने अनुभवों और जीवन की शिक्षाओं को साझा किया है। उन्होंने छात्रों से कहा:
हमारी गलती सिर्फ हमारी है, हमारी असफलता सिर्फ हमारी है, किसी को इसका दोष नहीं देना चाहिए. हमें गलती से सीखना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
दूसरों की नकल करने वाला इंसान कुछ समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकता है, लेकिन वो जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकता।
इंसान केवल एक मोबाइल रिचार्ज की तरह है. हम अपनी वैलिडिटी पूरी होने के बाद दुनिया से चले जाएंगे. अगर आप किस्मत वाले रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही। इन 50 सालों में सिर्फ 2500 वीकेंड होंगे। क्या तब भी सिर्फ काम ही काम करने की जरुरत है। जीवन को इतना भी कठिन नहीं बनाना चाहिए कि खुशियां हमसे दूर रहें।
अगर आप तेज दौड़ना चाहते हैं तो अकेले दौड़ना होगा लेकिन अगर आप दूर तक दौड़ना चाहते हैं तो अकेले दौड़ने से काम नहीं चलेगा। आपको लोगों को साथ लेकर दौड़ना होगा।
"कठिन निर्णय लेने के मौके जीवन में बार-बार आते हैं, लेकिन हमेशा खुद से पूछिए कि क्या आप सही काम कर रहे हैं और सही निर्णय ले रहे हैं।"
मैं सही निर्णय लेने पर विश्वास नहीं करता, बल्कि मैं निर्णय लेता हूं और उन्हें सही बनाता हूं।"
हम सभी में समान प्रतिभा नहीं होती, लेकिन हर किसी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने का समान अवसर होता है।"
भविष्य की भविष्यवाणी करने का सबसे अच्छा तरीका है उसका निर्माण करना।"
सफलता को अपने सिर पर चढ़ने मत दो और असफलता को अपने दिल पर चढ़ने मत दो।"
आपकी प्रतिष्ठा आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है, इसे संभालकर रखें।"
रतन टाटा का जीवन और उनके विचार न केवल व्यवसायियों के लिए, बल्कि हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
.webp)
