गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, पांच की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

Gujrat Bus Accident: गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4:15 बजे सापुतारा हिल स्टेशन के पास हुई। बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में गिर गई।
कहां जा रही थी बस
यह बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। अधिकारी के मुताबिक, बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से थे।
हादसे के बाद राहत कार्य
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
23 दिसंबर को निकले थे तीर्थयात्री
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का एक दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। वे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। इस यात्रा के लिए कुल चार बसों का उपयोग किया जा रहा था, जिनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई।
जांच जारी
अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
.webp)
